August 13, 2026
IMG_COM_202608131304112130.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: रयान इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों – रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस और येलो हाउस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था। छात्रों ने समाज और देश से जुड़े समसामयिक विषयों पर अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए।

भाषण के मुख्य विषय रहे –

  1. डिजिटल इंडिया
  2. पर्यावरण संरक्षण
  3. छात्र जीवन में मोबाइल का सही उपयोग
  4. आज की युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया का प्रभाव

सभी प्रतिभागियों ने इन विषयों पर गहनता से अपने विचार रखे और उपस्थित सभी श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। छात्रों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति और प्रभावशाली तर्कों की शिक्षकों और निर्णायक मंडल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *