काशीपुर:मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 25 से 30 जून तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित 11वीं महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने कई पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। उक्त जानकारी देती है संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों सुनिश्ट बाटला और निष्कर्ष चौधरी ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता । वही बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के निष्कर्ष एवं बीबीए एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर की वंशिका ने डबल इवेंट में भी कांस्य पदक अर्जित किया।
टीम मैनेजर डॉक्टर नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संस्थान के विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि अर्जित करी। विद्यार्थियों की इस प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय , संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, मिनी गोल्फ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार बख्शी सहित समस्त प्रबंध समिति, फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।





