July 4, 2026
IMG_COM_202607041956598780.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

भारत की अग्रणी लाइटिंग एवं स्टील टाइप व पीवीसी पाइप कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड को Bright Business Icon Awards में Professional Lighting Solutions Company of the Year, India’s Trusted Infrastructure & Electrical Solutions Company तथा Consumer Electrical Brand of the Year जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। यह उपलब्धि कंपनी की उत्कृष्ट गुणवत्ता, तकनीकी नवाचार और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है।

वर्ष 1973 में स्थापित सूर्या रोशनी आज Lighting, Fans, Home Appliances, Steel Pipes, PVC Pipes तथा Electrical Solutions के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है और 40 से अधिक देशों में अपने उत्पाद निर्यात करती है। कंपनी के काशीपुर (उत्तराखंड) और मालनपुर (मध्य प्रदेश) स्थित आधुनिक विनिर्माण संयंत्र अत्याधुनिक LED Lighting, Professional Lighting, LED Drivers, MCPCB तथा Wires & Cables के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुंबई में प्राप्त ये सम्मान कंपनी के कर्मचारियों, इंजीनियरों, व्यावसायिक साझेदारों और ग्राहकों के सामूहिक विश्वास एवं समर्पण का प्रतीक हैं। कंपनी भविष्य में भी गुणवत्ता, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक के बल पर अपनी वैश्विक पहचान को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *