सुदर्शन समाचार ब्यूरो
काशीपुर:चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा “वर्तमान समय में बदलते पारिवारिक मूल्य” शीर्षक पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्र्रतियोगिता में एम0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा गोला, द्वितीय स्थान सिमरजीत कौर एवं तृतीय स्थान सुरभि कश्यप ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय ने स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये।
इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 वन्दना सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर मीनू शर्मा, निर्णायक मण्डल में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी एवं गीता मेहरा उपस्थित रही।






