काशीपुर, 16 मई 2026:The Gurukul Foundation School की अटल टिंकरिंग लैब द्वारा, IIM Kashipur के DIC नवाशय के सहयोग से 16 मई 2026 को INNOVIZ 2.0 x AVISHKAAR 5.0 का सफल आयोजन किया गया।
इस ग्रैंड फिनाले में 80 से अधिक पंजीकरणों में से चयनित 24 टीमों ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उद्योगों से भाग लेकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए। यह आयोजन “समस्या से समाधान” की भावना तथा विकसित भारत 2047 के साझा दृष्टिकोण को समर्पित रहा। प्रतिभागियों ने तीन प्रमुख विषयों — डिजिटल पाठशाला 2047, शून्य-अपशिष्ट पर्यटन एवं पारिस्थितिक सुरक्षा, तथा वेस्ट-टू-वैल्यू एवं सामुदायिक सततता — पर आधारित नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr. Kunal K. Ganguly रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय स्तर पर नवाचार आधारित शिक्षा के महत्व पर बल दिया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें Sanjay Kumar Singh, Dr. Kamal Singh Rawat, Dr. Shakeba Siddiqui, Prateek Chhabra तथा Dr. Priyanshu Goel शामिल रहे।
इस आयोजन में रुद्रपुर, रामपुर, बरेली, खटीमा, रामनगर, पीलीभीत, हल्द्वानी, बाजपुर एवं काशीपुर सहित विभिन्न नगरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। The Gurukul Foundation School एवं IIM Kashipur के मध्य यह सहयोग युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।
प्रतियोगिता में विकसित भारत एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं ₹5000 की पुरस्कार राशि PM Shri Atal Utkrisht Inter College के शोएब रज़ा एवं शादमान ने प्राप्त की। एप्लाइड थिंकर्स अवॉर्ड एवं ₹3500 की पुरस्कार राशि Little Scholars के स्नेही अग्रवाल एवं सुखमन सिंह सिद्धू को प्रदान की गई। क्रिएटिव कैटेलिस्ट अवॉर्ड एवं ₹2500 की पुरस्कार राशि Doon Convent School की तज़ीम फातिमा एवं हिमानी फर्तियाल को मिली। राइजिंग इनोवेटर अवॉर्ड एवं ₹1500 की पुरस्कार राशि Ek Onkar Global Academy की अनाही जोशी एवं सिद्धक सिंह ने प्राप्त की। इसके अतिरिक्त ज्यूरी अप्रिसिएशन अवॉर्ड एवं ₹1000 की पुरस्कार राशि Samar Study Hall के नैतिक चतुर्वेदी को प्रदान की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागी टीमों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन Champa Kapoor, चेयरमैन Dr. Neeraj Kapoor, निदेशक Dr. Vasudha Kapoor, प्रधानाचार्या Minal Badhwar, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर Kamakshi Kapoor, अर्ली ईयर्स की प्रधानाचार्या Vibha Tiwary, उप-प्रधानाचार्या Shubhangi Sharma सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें Prof. Vaibhav Bhamoriya, Deepika Guriya, Dr. Ravi Sahota, Anurag Singh, Dr. Manoj Mishra, Meena Kapila तथा Sukhda Mishra विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।






