
काशीपुर। बरखेड़ा राजपूत स्थित पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन महेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान, प्राचार्य प्रमोद परमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। एमएम

वहीं चौहान सभा समिति के अध्यक्ष डॉ बी पी सिंह चौहान, जे पी सिंह, रविंद्र कुमार चौहान, शैलेंद्र सिंह, उमेश चौहान, हरिपाल सिंह, बाबूराम, अंशिका, सबीन, फैजान आलम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अदम्य साहस, देशभक्ति, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। इस दौरान सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।





