April 30, 2026
IMG-20260430-WA0000.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:चैती मेले के समापन के उपरांत महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर द्वारा चैती मंदिर परिसर में प्रतिभाग किया। स्वच्छता का यह अभियान न केवल सफाई तक सीमित रहा, बल्कि समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

कार्यक्रम में काशीपुर के माननीय महापौर श्री दीपक बाली,की गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरे आयोजन को विशेष ऊर्जा प्राप्त हुई।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने न केवल कूड़ा एकत्रित किया, बल्कि उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।

इस अवसर पर महापौर द्वारा सभी “स्वच्छता योद्धाओं” को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी को स्वच्छ, सुंदर और हरित समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्य हेतु विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर, चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार, संयुक्त प्रबंध निर्देशिका सुश्री कामाक्षी कपूर, उप प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी के सराहनीय एवं प्रेरणादायक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *