सुदर्शन समाचार ब्यूरो


श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डाबरा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया बुधवार को स्वयंसेवियों ने ग्राम भगवनपुर पर पहुंचकर मतदान कितना आवश्यक है, वोट हमारी पहचान के उद्देश्य से रैली निकाली और ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर वोट मेरा अधिकार, वोट देना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार, अपनी वोट की कीमत जैसे विषयों पर चर्चा की और लोगों को समझाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, कौशल कुमार, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, नेहा, सुरभि, हिमानी, सिमरन, कशिश, कुमकुम, निहारिका ,नीतीश नाजिया मंशा दीक्षा नदीम प्रवीण आदि मौजूद रहे।
