काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड नंबर 13 स्थित कृपाल आश्रम परिसर में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों को अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना रहा।
स्वच्छता चौपाल में महापौर दीपक बाली द्वारा‘मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी! स्वच्छ काशीपुर, हमारी भागीदारी!!’ के संदेश के साथ लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस दौरान महापौर द्वारा आमजन के साथ स्वच्छता से जुड़े स्थानीय विषयों पर खुलकर संवाद किया गया। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि कूडा गाड़ी समय पर नहीं आती तो उस गाड़ी के ऊपर लिखे नंबर पर संपर्क करें और यदि उसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरती तो उनसे और नगर निगम अधिकारियों से संपर्क करें। महापौर ने कहा की हमारे पर्यावरण मित्र भी हमारे साथी है लिहाजा जब वह आपके क्षेत्र में काम करने आएं तो उनसे कुशलक्षेम पूछकर चाय पानी के बारे में भी पूछ लिया करें। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी चाहते हैं कि काशीपुर को काशी की तरह सजाया जाए जिसके लिए हमारे नागरिकों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क बगैर बनी नहीं बचेगी और 800 करोड़ के ड्रेनेज सिस्टम प्लान से पूरे शहर से जलभराव की समस्या का निदान किया जाएगा। चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि नेताओं के बारे में कहा जाता है कि वह चुनाव जीत कर जनता के बीच नहीं जाते लेकिन जिस दीपक बाली को आपने अपने जननायक के रूप में चुना वह आए दिन आपके बीच रहते हैं। उनमें विकास करने की विलक्षण प्रतिभा है, और काम करने की जो शैली उन्होंने दिखाई है वह शायद ही कहीं और दिखाई देती हो।उन्होंने कहा कि कोई भी शहर चमचमाते भवनों और ऊंची इमारतों से सुंदर नहीं होता ,बल्कि सुंदर बनता है तो सफाई से। लिहाजा जब हमारे मेयर शहर को चमकाने में इतने चिंतित है तो हमें भी शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनका सहयोग करना होगा। चौपाल में आए सैकड़ो स्त्री पुरुषों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई और स्वच्छता साथी बनाए गए।भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश चावला चौपाल के विशिष्ट अतिथि रहे और कार्यक्रम की संयोजक वार्ड नंबर 13 की पार्षद गुंजन प्रजापति रहीं।
चौपाल में गणमान्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें और कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी रूप से सफल बनाया जा सकता है। लोगों से सड़कों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ा गाड़ी में ही डालने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। लोगों को खेल-खेल में सफाई के प्रति जागरूक किया गया और वार्डवासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की गई। चौपाल में सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, एस आई दिनेश ध्यानी,मंडल महामंत्री मोहित भारद्वाज, अशोक सैनी, पूर्व पार्षद अनिल चौहान, देव प्रजापति पार्षद पति घनश्याम सैनी, चरणजीत सिंह, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता सिंचाई तरुण कुमार, शिक्षक देवेंद्र चौहान, चौधरी समरपाल सिंह , पूर्व प्रधानाचार्य उमराव सिंह ,रूप सिंह बोरा ,संतोष देवी, रामवती, पुष्पा ,भूरी, दमयंती ,निशा चौहान ,सुरेश चंद्र गुप्ता ,डी एस कौशल, कीर्ति केसरी, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश कुमार गुप्ता, मनीष चावला, परवेज खान, भाव्या पांडे ,राफिया, युक्ता, अभिनव राजपूत ,उषा शर्मा, सुधाकर अग्रवाल ,जावेद, अभिषेक तिवारी, अजय, प्रियांशी, हेमवती,वंदना ,रुचि चक्रवर्ती, आरती, कंचन ,रेनू, पूर्व एस आई चरणजीत सिंह, सहित वार्ड के सैकड़ो स्त्री पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
