March 30, 2026

एंकर- काशीपुर में कोरोना संक्रमण के बीच ठेली-फड़ कारोबारियों को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना शुरु की है। जिसके तहत कारोबारियों को दस हजार रुपये को बैंक से लोन दिलाया जा रहा है। उक्त योजना को सफल बनाने के लिए नगर आयुक्त ने क्षेत्र के बैंकर्स की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करने को कहा।
वीओ- आज नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त गौरव सिंघल व सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के बैंकर्स की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने बैंकर्स को इस योजना की जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा 25 नवंबर तक हमें प्रधानमंत्री स्व निधि योजना में अधिक से अधिक ठेली-फड़ व्यवासियों को लाभ पहुंचाना है। बताया निगम द्वारा कराए गए सर्वे में 1048 वेंडर चिह्नित किए गए हैं। जिन्हें इस योजना के तहत कोरोना संक्रमण के दौरान आर्थिक तंगी से गुजर रहे वेंडरों को दस हजार रुपये का लोन स्वीकृत करना है। ताकि वह अपने कारोबार का बढ़ा सकें। उन्होंने बताया अभी तक 274 वेंडरों ने निगम में आवेदन किया है। जिसमें से 33 लोन बैंकों ने फाइनल कर दिए हैं जबिक 24 लोगों के लोन बैंकों ने सेक्शन कर दिए है। वहीं 177 फाइलें अभी विभिन्न बैंकों में पेडिंग हैं और 40 फाइलों पर बैंक अपनी कागजी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया अभी और वेंडर भी आवेदन कर रहे हैं। जिन्हें क्षेत्र के विभिन्न बैंकों को भेजा जाएगा।
वहीं एसएनए आलोक उनियाल ने बताया इस योजना में पात्र वेंडर को बैंक द्वारा दस हजार रुपये का लोन 12 महीने के लिए स्वीकृत किया जा रहा है। जिसे वैंडर बैंक द्वारा निर्धारित मामूली किश्त के रूप में प्रत्येक महीने अदा करेगा। इसके अलावा इस रकम पर लगने वाला 9 फीसदी बैंक ब्याज को सरकार सब्सिडी के रूप में केंद्र सरकार द्वारा 7 फीसदी और राज्य सरकार द्वारा दो फीसदी बैंक में जमा कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *