ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 19 सितम्बर, 2024
काशीपुर के गंगेबाबा मंदिर में बीते दिनों गणेश चतुर्थी से शुरू हुई रासलीला का देर रात समापन हो गया। आज दोपहर 12 बजे से मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान उजाला हॉस्पिटल की तरफ़ से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर की निःशुल्क जांच के अलावा मोतियाबिंद या नखूना की आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा का लाभ मिलेगा।



