February 7, 2026

खबर प्रवाह (23 सितम्बर, 2023)

काशीपुर के कुंडा क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वयं निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाए। जसपुर अनाज मंडी परिसर में उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा सरकार जनता के द्वार सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् एस वी ई पी द्वारा मंत्री गणेश जोशी के स्वागत में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया जिसमें सभी अधिकारियों ने उत्पादों की खरीद के साथ साथ सभी उद्यमी दीदियों की सराहना भी की जिससे समूह की गरीब महिलाओं के होसलों को एक नई दिशा व उड़ान मिलेगी एवम् सभी समूह की दीदियों ने मंत्री गणेश जोशी को इस मंच के लिए धन्यवाद किया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि स्वयं सहायता समूह आज राष्ट्र सहायता समूह बन चुके हैं, महिला स्वयं सहायता समूह की यही ताकत आज विकसित भारत आत्मनिर्माण भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है, एलआरएलएम योजना के अंतर्गत विकासखंड जसपुर में सक्रिय महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के गठन से लेकर उनके बैंक लिंकेज इत्यादि में अपना पूर्ण सहयोग कर रही है जिसमें सक्रीय महिलाओं एवं सीआरपी को मानदेय के लिए गणेश जोशी को सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं की सुनवाई के लिए चौपाल के आयोजन में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में रीना मौर्य, मीना, गुरदीप कौर, नीतू, मीनाक्षी, गायत्री, पूनम गीता रानी, प्रियंका, राजेश्वरी, सीमा इत्यादि महिलाएं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *