February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (27 जुलाई, 2023)

काशीपुर के युवा कांग्रेस नेता शोभित गुड़िया को भारतीय युवा कांग्रेस (आउटरीच सेल) का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी भारतीय युवा कांग्रेस (आउटरीच सेल) के राष्ट्रीय चैयरमेन चांदी ओमन ने दी है। राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किए जाने पर शोभित गुड़िया ने चंडी ओमन का आभार प्रकट करते हुए युवा कांग्रेसी नेता और भारतीय युवा कांग्रेस (आउटरीच सेल) के राष्ट्रीय समन्वयक शोभित गुड़िया ने कहा कि वह इस नई भूमिका में सकारात्मक प्रभाव डालने के उद्देश्य से अपना सर्वस्व कांग्रेस पार्टी को प्रदान करेंगे। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं ने शोभित कुड़िया को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *