February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (03 जनवरी, 2023)

काशीपुर में आज आईजीएल फैक्ट्री में अचानक गैस का रिसाव हो गया। अचानक गैस रिसाव की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एम्बुलेंसों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मदद से घायलों को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

आपको बताते चलें कि दरअसल यह हकीकत नहीं बल्कि केमिकल (इंडस्ट्रियल) डिज़ास्टर मॉकड्रिल थी। इसका आयोजन ऊधम सिंह नगर जिले के 5 स्थानों पर किया गया था। इसके तहत काशीपुर के आईजीएल, नैनी पेपर मिल्स, पंतनगर के टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड्स, रॉकेट इंडिया में इसका आयोजन किया गया था। मॉकड्रिल सभी स्थानों पर दोपहर 12 बजे शुरू हुई। मॉकड्रिल के तहत काशीपुर के आईजीएल फैक्ट्री में अचानक इथाईलीन ऑक्साइड गैस के रिसाव की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी सूचना की गई और इसी के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। इसी के साथ-साथ डीएम के निर्देश पर आईआरएस भी एक्टिवेट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *