काशीपुर:चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य वक्ता एस. आई. हेमचंद्र तिवारी को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीनियर सब इंस्पेक्टर हेमचंद्र तिवारी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ओटीपी, पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति से साझा ना करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वंदना सिंह, ने मुख्य वक्ता एस. आई. हेमचंद्र तिवारी, एस.आई. मीना रावत, प्रकाश बोरा, गौरव सनवाल एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 रमा अरोरा, डाॅ0 असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेंद्र चैधरी, कु0 सृष्टि सिंह उपस्थित रहे।
