काशीपुर में नवरात्र के पावन अवसर पर ज्ञानार्थी कॉलेज में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री पूजा गौड़ की विशेष मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया, वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में शहरवासियों ने संगीत, नृत्य और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।

इस भव्य आयोजन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक, कांग्रेस नेता अरुण चौहान, संदीप सहगल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, अमित शर्मा और जयसिंह गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के डायरेक्टर संतोष मेहरोत्रा, शिवानी मेहरोत्रा, मनोज मिश्रा और सतीश कांडपाल सहित कॉलेज प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डांडिया नाइट ने काशीपुर में नवरात्र के उत्सवी माहौल को यादगार बना दिया।


वही बताते चले कि ज्ञानार्थी कॉलेज द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में शानदार व्यवस्थाओं और आकर्षक सजावट ने सभी का मन मोह लिया। कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए बेहतरीन इंतजाम किए। रंग-बिरंगी रोशनी, शानदार मंच और संगीत की आकर्षक व्यवस्था ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। एक तरफ जहां अभिनेत्री पूजा गौड़ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं शहरवासियों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिक आयोजन का सुंदर संगम देखने को मिला। कॉलेज प्रबंधन ने अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम के संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा दिया। कुल मिलाकर, बेहतर प्रबंधन और उत्साहपूर्ण माहौल के चलते डांडिया नाइट काशीपुरवासियों के लिए यादगार आयोजन बन गई।
