काशीपुर : खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047” कार्यक्रम के आयोजन महाविद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह निबंध प्रतियोगिता केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य, विकसित भारत @2047: मेरी कल्पना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका शीर्षकों पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चौहान जी तथा कॉलेज की प्राचार्य डॉ० सीमा चौहान जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
