October 9, 2026
IMG-20261008-WA0013.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी काशीपुर में विद्यार्थियों को GST एवं इसकी उपयोगिता से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “GST Awarness Workshop” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में श्री प्रदीप वर्मा एवं श्री नीरज वर्मा ने विद्यार्थियों को GST मैनेजमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री प्रदीप वर्मा एवं श्री नीरज वर्मा ने ने विद्यार्थियों को GST से सम्बंधित वाद -विवादों से बचाव जैसे अन्य विषयों के बारे में सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए पढ़ाई और करियर के साथ-साथ GST तथा अन्य करों का समझ होना भी बेहद जरूरी है।


संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन से जुड़ी जानकारी देना भी संस्थान की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को बदलते आर्थिक परिवेश को समझने और भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने इस विशेष व्याख्यान को उपयोगी बताते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें GST और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।
संस्थान की ओर से बताया गया कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, करियर जागरूकता, कौशल विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मैनेजमेंट विभाग के समस्त कर्मचारीगण व छात्र – छात्रएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *