October 9, 2026
IMG-20261008-WA0010.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी (रजि.), काशीपुर द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का विधिवत शुभारंभ नगर निगम महापौर दीपक बाली ने बतौर मुख्य अतिथि पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शुभारंभ अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों से परिचित होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और धर्म के प्रति आस्था मजबूत हो।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल,राज्य मंत्री सीमा चौहान, उपमंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, मुकेश शर्मा, जनरल मैनेजर महेश चन्द्र अग्रवाल, मैनेजर मनोज कुमार अग्रवाल, सदस्य राजेंद्र मेहरोत्रा, राजेंद्र माहेश्वरी, विवेक अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मदन ठाकुर,पूर्व मेयर ऊषा चौधरी,डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, विजय चौधरी, वेद पाल, अलका पाल, अश्वनी छाबड़ा, संदीप सहगल एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामलीला के शुभारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा और भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *