सुदर्शन समाचार ब्यूरो
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अन्तर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ0 अंजलि गोस्वामी असिस्टेण्ट प्रोफेसर गृह विज्ञान द्वारा ’’ आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन’’ के अन्तर्गत अपने आहार में अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों को शामिल करना, विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइडेªट, फैट और प्रोटीन की विस्तृत जानकारी दी एवं छात्राओं को बाजरा, रागी, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियॉ, फल, वसा को अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, असि0प्रो0 डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 दीपा चनियाल, कु0 सृष्टि सिंह उपस्थित रहे।
