October 6, 2026
IMG_COM_202610052252063580.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर में राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. यूनुस चौधरी का स्वागत पूर्व उप प्रधान जिशान पधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने किया । मुरादाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी से अल्पसंख्यक हुनर परिषद की भूमिका, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, महिलाओं के कौशल विकास और पारंपरिक हुनर को आगे बढ़ाने को लेकर खास बातचीत की गई। बातचीत के दौरान ने उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,हम  हुनर की पहचान करके उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण और बाजार की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देंगे, ताकि हुनर आय का माध्यम बन सके।

आयोजित स्वागत कार्यक्रम ने जहां डॉ. यूनुस चौधरी की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में लोगों की मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं अब नजर इस बात पर रहेगी कि अल्पसंख्यक हुनर परिषद के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम किस तरह धरातल पर आगे बढ़ते हैं। स्वागत कार्यक्रम में दिलशाद हुसैन, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद तय्यब, अबरार हुसैन, परगट सिंह, गुरदेव भुल्लर, संदीप सिंह शाहिद बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *