September 6, 2026
IMG-20260905-WA0043.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय रोहिल्ला क्षत्रिय महासभा, नगर इकाई काशीपुर द्वारा शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रतापपुर इंटर कॉलेज, काशीपुर के वरिष्ठ शिक्षक श्री मदन रुहेला जी तथा काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमेश चंद्र जोशी जी को रुहेला समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं, कानून एवं न्याय के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय रुहेला, नगर सचिव राजीव रुहेला, उप सचिव अर्जुन रुहेला, नगर उपाध्यक्ष विशाल रहेला, कोषाध्यक्ष प्रेम रुहेला, कार्यकारी सदस्य सचिन रुहेला, राज रुहेला सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रुहेला समाज ने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, समाजसेवा, न्याय एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रतिभावान एवं वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *