September 5, 2026
IMG-20260905-WA0027.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बीएससी एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआडाबरा जसपुर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। श्री साईं शिक्षण संस्थान के अनुसार,बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर मोहम्मद आसिफ ने 72.1% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, में महक अरोरा ने 70.1 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, और आदित्य कुमार ने 66.9% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में शुमायला नूर ने 72.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान शबनम परवीन ने 71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और रुकैया नाज ने 71.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। बी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर में वंश अरोड़ा ने 71.3% प्राप्त करके प्रथम स्थान वरेण्यम चौहान ने 68.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और मिसबाह अंजुम 66.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय सेमेस्टर में हर्षिता चौहान ने 72.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान महक ने 68.9% प्राप्त करके द्वितीय स्थान और रजनदीप कौर सैनी ने 67% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह व डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्या देविका रावत,कौशल कुमार, अतुल शर्मा, शैलजा सिंह, संदीप कुमार, नेहा दुबे, हंसिका, हरकेश सिंह, पूनम नदीम, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *