September 5, 2026
IMG_COM_202609041526059030.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

देहरादून। काशीपुर के खोखरा ताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित कुमार सेन को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “उत्कृष्ट शिक्षाविद्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सोसाइटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च, जो भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है, द्वारा देहरादून के होटल दी एलीगेंजा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।


प्रो. डॉ. अमित कुमार सेन को यह सम्मान उनके शैक्षणिक योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ. कपिल कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि उनके संस्थान और विद्यार्थियों के लिए भी गौरव का विषय है।
डॉ. अमित सेन ने सम्मान के लिए सोसाइटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च एवं अपने संस्थान सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *