काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में, भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।
इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज कराई गई कथित झूठी एफ.आई.आर. और मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्दीकरण प्रकरण के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर अपना तीव्र रोष एवं आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सारिम सैफी प्रदेश सचिव अजहर करसार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, आई टी सेल संयोजक शादान इकबाल, जिला महासचिव फ़ैज़ान अंसारी,मोहम्मद सुबहान,उवेश अंसारी,सलमान जिला उपाध्यक्ष मो० जैद, सौरभ कश्यप,यश कुमार, पंकज विश्वास, मो० अयाज, जिला सचिव गौरव कुमार पुष्पक, संजीव चड्ढा, मरीब, मो० आसिफ, मो० तोहिद, मो० जेद, मो० सुहेल, फैज़ान अंसारी, अंकित प्रजापति समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









