September 1, 2026
IMG_COM_202608311829319160.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने विगत दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद असामाजिक तत्वो द्वारा मंच का शुद्धिकरण किए जाने के प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही न किए जाने को लेकर कोतवाली काशीपुर में एफ आई आर दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर सौंपी। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा खुलेआम और सामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रही है। जिस तरह की घटना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा स्थल के बाद हुई, वह देश में असमानता को बढ़ावा देने की साजिश है। भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठन देश में विदुष की राजनीतिक कर रहे हैं। उक्त प्रकरण में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि ऐसे कौन से कारण है कि भाजपा संविधान का उल्लंघन करने वालों को संरक्षण दे रही है, जबकि संविधान की रक्षा का संकल्प लेने वाले राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है, ऐसा लगता है कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” बाली कहावत भाजपा पर फिट बैठती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *