काशीपुर, 22 अगस्त 2026: द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर ने जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, काशीपुर द्वारा 22 अगस्त 2026 को आयोजित अंतरविद्यालयी युवा संसद (यूथ पार्लियामेंट) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 103 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

दी गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र संत शरण भल्ला ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास, स्पष्ट विचारों, उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल एवं प्रभावी अभिव्यक्ति के बल पर 103 प्रतिभागियों में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता (Second Best Speaker) का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। उनके शानदार प्रदर्शन की निर्णायक मंडल ने भी सराहना की। निर्णायक मंडल में दिल्ली से श्रीमती सोनिका चौहान एवं श्रीमती नीलम सिंह शामिल रहीं।

यह उपलब्धि संत शरण की निरंतर मेहनत, कठोर तैयारी एवं नियमित अभ्यास के साथ-साथ प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार जी, गतिविधि प्रमुख श्रीमती रिशु गुसाईं जी, सुश्री निकिता रावत जी एवं श्रीमती ईशी माहेश्वरी जी के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन का परिणाम है।

विद्यालय की ओर से कक्षा 9 की छात्राओं सानवी देवरारी, ज़ारा हुसैन एवं वैष्णवी नरूला ने भी उत्साह, आत्मविश्वास एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।
यह उपलब्धि विद्यालय की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता का विकास किया जा रहा है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने के लिए सार्थक मंच प्रदान किए जा रहे हैं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर जी, चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर जी, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर जी, संयुक्त प्रबंध निदेशिका सुश्री कामाक्षी कपूर जी, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी एवं गतिविधि प्रमुख श्रीमती रिशु गुसाईं जी ने संत शरण एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके मार्गदर्शकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।









