श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर में सिंह डेन्टल क्लिनिक तथा इम्प्लांट सेंटर रामनगर के सौजन्य से एक डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संसथान के कर्मचारियों सहित उपस्थित छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के तहत सिंह डेंटल की तरफ से डॉ0 पूजा पंत ने संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारीगणो व छात्र – छात्राओं का डेंटल चेकअप अत्याधुनिक AI सुबिधाओं से लैस स्केनो मशीन द्वारा किया। इस कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के तहत लेजियन तथा अन्य दन्त समस्याओं का चेकअप 30 सेकंड रिपोर्ट के तर्ज पर की गयी।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने डेंटल हेल्थ रामनगर से आये हुए डॉक्टर एवं तकनीशियन का स्वागत करते हुए श्रीराम संस्थान में स्वास्थ्य संबधी शिविर लगाने हेतु धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा की आजकल के समय में सभी कुछ न कुछ दन्त समस्याओं से जूझ रहे है इस तरह के शिविर उन्हें एक जागरूकता प्रदान करते हैं .
संसथान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह छात्र -छात्राओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के तहत होने वाले जांचों के सम्बन्ध में जागरूक किया ।
प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने कहा की कुछ समयांतराल में दन्त समबन्धी जांच कराना जरुरी हैं जिससे हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, समस्त विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।









