July 7, 2026
IMG_COM_202607071445426960.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

देहरादून—उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में कम समय में तेज से अति तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

8 जुलाई: अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछारों का दौर जारी रहेगा।

9 जुलाई: मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा। कई स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

10 जुलाई: कुमाऊं मंडल के अधिकांश तथा गढ़वाल मंडल के अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *