July 6, 2026
IMG-20260706-WA0025.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ शर्मा को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर सौरभ शर्मा ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से मैदान में उतरेगी और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *