काशीपुर:उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं शिक्षाविद श्रीमती मुक्ता सिंह को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर श्रीमती उषा चौधरी, दर्जा राज्यमंत्री सुश्री सीमा चौहान, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, आशीष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, खिलेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, अतुल पांडे, चेतन अरोरा, अभिषेक गोयल, मंजू यादव, शशांक सिंह, राजकुमार यादव, कविता यादव कैलाश प्रजापति एडवोकेट शिवांश गोले पार्षद, सुधा शर्मा, राहुल पैंया, पार्षद वैशाली गुप्ता सहित अनेक भाजपा नेताओं, महिला नेत्रियों एवं नगर के तमाम समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुक्ता सिंह अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए महिलाओं के हित में कार्य करेंगी।





