May 18, 2026
IMG_20260517_152435.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो


काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने युवती और उसे अपने साथ ले जाने वाले युवक को प्रयागराज से खोज निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई की शिकायतकर्ता एवं परिजनों ने सराहना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 को तारावती पत्नी विनोद निवासी ग्राम गिन्नी खेड़ा, कोतवाली आईटीआई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री को एक युवक निवासी बांसखेड़ा बहला-फुसलाकर 06 मई 2026 को अपने साथ ले गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा एफआईआर संख्या 135/2026 धारा 140(3) बीएस के तहत मामला दर्ज किया और युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की।
गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी जांच के आधार पर युवती एवं युवक को प्रयागराज से दिनांक 13 मई 2026 को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान एवं कांस्टेबल हरीश नेगी शामिल रहे। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की त्वरित एवं सक्रिय कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *