काशीपुर। शहर के कटोराताल नई बस्ती क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे इरफान अली ने डायल 112 के माध्यम से सूचना दी कि उसके भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस पुत्र इमरान अली निवासी कटोराताल नई बस्ती, पोस्टमार्टम हाउस के निकट, ने फांसी लगा ली है। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी मीना रावत तथा एसआई गणेश पांडे मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि परिजनों द्वारा शव को फंदे से उतारकर नीचे रख दिया गया था। मृतक के गले पर फंदे का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था, जबकि शरीर पर अन्य किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।






