March 24, 2026

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता को भारतीय किसान यूनियन का उत्तराखंड प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन के दौरान बैठक में धान खरीद के मुद्दे पर विचार विमर्श किया।

काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी गेस्ट हाउस में जीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि किसानों की नयी धान खरीद सरकारी खरीद के साथ-साथ सीधे राइस मिलों द्वार नमी काटकर की गई है वह किसानों के हित में है इसे जारी रखा जाये। अगर मिल मालिक नीति को लागू करने पर आनाकानी करते हैं तो इससे किसानों का अहित होगा। कहा कि सरकारी तौल केंद्रों को पूर्व की भांति 30 दिसम्बर तक जारी रखा जाये। किसानों ने बैठक में किसाने हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग भी उठाई। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाये तथा न्यूनतम मूल्य से कम पर धान की खरीद न हो। कहा कि प्रति हैक्टेयर गेहूं तोलने की सीमा हर वर्ष बदलती रहती है तो समझ से परे है। इस दौरान प्रेम सिंह सहोता के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनका किसान नेताओ और किसानों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर जारेदार स्वागत भी किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के किसान जोकि बॉर्डर वाले क्षेत्रों में कृषि के साथ साथ फौजी का भी काम करते हैं। सरकार से बॉर्डर के नजदीक 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन की मांग तथा उनकी फल और सब्जी को मंडी तक लाने के लिए जो भी खर्च है वह प्रदेश सरकार वहन करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के हजारों की संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे जहां भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत तिरंगा लहराएंगे। बैठक में टीका सिंह सैनी, बलजिन्दर सिंह संधू, कुलदीप सिंह चीमा, जीत सिंह चीमा, बलकार सिंह, पूरन सिंह, अपूर्व मेहरोत्रा, उमेश चन्द्र सिंह, शीतल सिंह, भूपेन्दर सिंह, कश्मीर सिंह, बलजिन्दर सिंह, दिलबाग सिंह, महीपाल सिंह, जगीर सिंह, कुलविन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *