March 24, 2026

कोविड 19 की दूसरी लहर के चलते बीते दिनों निरंजनी और आनंद अखाड़े के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब जूना अखाड़े ने भी कुंभ के समापन की घोषणा कर दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कुम्भ के दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत की गयी अपील के बाद सभी संन्यासी अखाड़ों द्वारा कुंभ को प्रतीकात्मक रूप से मनाने का फैसला लिया जा रहा है। इसी को देखते हुए जूना अखाड़े ने लिया यह फैसला लिया है। जूना अखाड़ा के साथ अग्नि आह्वान और किन्नर अखाड़ा भी कुंभ का समापन करेगा। इसके चलते अब साधु संत हरिद्वार से रवाना होना शुरू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *