February 7, 2026

ख़बर प्रवाह (2 फरवरी) कहते हैं दुनिया में पूत कपूत भले ही हो जाए लेकिन एक मां कुमाता कभी नहीं हो सकती क्योकि दुनिया में सबसे अनमोल और खास रिश्ता मां-बेटे का होता है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है जहां एक मां जहां मां अपने जिगर के टुकड़े की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जरूरतों का ध्यान रखती है।

वक्त आने पर वह अपनी जान तक अपने बेटे के लिए न्यौछावर कर देती है लेकिन झारखंड से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। यहां एक कलयुगी हैवान बेटे ने पहले अपनी मां का दर्दनाक तरीके से कत्ल किया। फिर आंगन में ही उसके शव को जला दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने मां की चिता पर मुर्गा पकाकर भी खाया।

दरअसल यह सनसनीखेज घटना खरखण्ड के रांची के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुटु गांव से सामने आई है। जहां रात को शराबी बेटे पवन सोय उर्फ प्रधान सोय ने अपनी 60 साल की मां की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर राक्षस की तरह युवक ने सारी हदें पार की। आंगन में शव रखकर उसपर केरोसिन डाला और उसमें मुर्गा पकाकर खा गया। घटना की जानकारी जब गांववालों को पता चली तो उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी इस घटना के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन एन वक्त पर उसकी भाभी ने उसे देख लिया।

जिसके बाद उसने शोर मचाया और गांव वाले वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने पवन को पहले तो जमकर पीटा फिर रस्सी से बांधकर रखा। गांव के लोगों ने सुबह पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। जहां आरोपी की भाभी ने बताया कि शुक्रवार रात को मां ने पवन को शराब पीने से रोका था। जिससे वह गुस्से में आ गया कि मां की हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि पवन आदतन अपराधी है। उसने आज से पांच साल पहले 2016 में पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर दी थी। जिसके चलते उसे जेल हो गई थी। पिछले 16 दिन पहले ही वो जमानत पर छूटकर बाहर आया था और अब उसने अपनी मां की भी हत्या कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *