February 7, 2026

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि हो गयी है। उत्तराखंड सरकार के पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि देहरादून और कोटद्वार में मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

आपको बताते चलें कि देहरादून और कोटद्वार में कई कौवे मृत पाए गए,थे जिसके बाद मृत कौवों के सैम्पल भेजे गए थे और आज पशुपालन सचिव द्वारा इसकी पुष्टि हो गयी है। जिसके बाद उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के चलते अब हड़कम्प सा मच गया है और वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *