काशीपुर। संविधान दिवस के अवसर पर काशीपुर स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र संसद सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संसदीय कार्यप्रणाली को करीब से समझा और विद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

आयोजित छात्र संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी व सार्थक बहस देखने को मिली। छात्रों ने अपनी बात तर्कपूर्ण ढंग से रखी और जो विधेयक (बिल) पारित होने योग्य पाए गए, उन्हें आपसी सहमति के साथ पास किया गया। इस सत्र में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया व कानून निर्माण की बारीकियों से काफी कुछ सीखा और अपने अनुभव भी साझा किए।

वहीं इससे पहले आज के कार्यक्रम का शुभारंभ,रयान इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन हाजी बब्बन,चीफ गेस्ट सईद चौधरी, प्रधानाचार्य भुवन चंद कर्नाटक,मोहम्मद उस्मान अकबर अली महमूद हसन, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन नूर फातिमा, सिमरा नाज़ ने सफलतापूर्वक किया।

प्रधानाचार्य भुवनेश चंद कर्नाटक:कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवनेश्वर चंद कर्नाटक ने कहा कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य में छात्र संसद आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह सिखाना है कि देश की मुख्य संसद में कानून व विधेयक कैसे बनते हैं और उनकी कार्यप्रणाली कैसे काम करती है। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से विद्यालयों व छात्रों के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं—जैसे आज के भागदौड़ व प्रतिस्पर्धा के दौर में परीक्षा के तनाव तथा स्कूल में आने पर होने वाली अन्य परेशानियों—के मुद्दों को छात्रों के सामने रखा गया। प्रधानाचार्य के अनुसार, छात्र स्वयं इन समस्याओं के समाधान खोजने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे विद्यालयों में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार हो सकेगा।

रयान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित छात्र संसद के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि सईद चौधरी, प्रधानाचार्य भुवन चंद कर्नाटक, मोहम्मद उस्मान, अकबर अली और महमूद हसन ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों ने जिस आत्मविश्वास, गंभीरता और परिपक्वता के साथ संसदीय प्रक्रिया में हिस्सा लिया, वह बेहद सराहनीय है।

विद्यालय के चेयरमैन हाजी बब्बन ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जिस प्रकार अनुशासन और मर्यादा के साथ बहस हुई, मुद्दों को तर्कपूर्ण ढंग से रखा गया और सहमति से बिल पारित किए गए, उससे विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक समझ और समस्या-समाधान की सोच स्पष्ट रूप से सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में संवाद, जिम्मेदारी और जागरूकता को मजबूत करते हैं, और सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राएं इस शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई के पात्र हैं।
