काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग के चलते महापौर दीपक बाली ने विकास के मामले में शतक जड़ते हुए एक साथ 10 वार्डो में 3 करोड़ 9 लाख 27हजार रुपए की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का शिलान्यास किया।




महापौर दीपक बाली ने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र को गड्ढा मुक्त करने के अपने किए गए वायदे के तहत पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक साथ 10 वार्डो में तीन करोड़ नो लाख 27हजार रुपए की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का शिलान्यास कर नगर निगम क्षेत्र की जनता को दिखा दिया कि महापौर अपने वायदे के चलते वास्तव में काशीपुर को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त कर रहे हैं और कोई भी सड़क बगैर बने नहीं रहेगी।


जिन क्षेत्रों में सड़के नहीं बनी है वहां के लोगों को भी अब पूरा विश्वास हो गया है कि महापौर दीपक बाली ने जो वायदा किया था वह उसे अक्षरश पूरा कर रहे हैं। इसलिए जनता भी अपने बीच पाकर उन्हें पूरा सम्मान और प्यार दे रही है। महापौर जब शिलान्यास करने वार्ड वासियों के बीच पहुंच रहे हैं तो भारी संख्या में स्त्री पुरुष फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं। लोग खुद मान रहे हैं कि वास्तव में महापौर ने चुनाव के दौरान जो वायदा किया था वह उस पर खरे उतरे हैं।

बीते रोज और आज दिन निकलते ही जनता के बीच शिलान्यास करने पहुंचे महापौर दीपक बाली ने कहा कि वह अपने किए गए वायदे के अनुसार काशीपुर क्षेत्र में एक भी सड़क को बगैर बनी नहीं छोड़ेंगे।

महापौर ने वार्ड नंबर 10 में 39 लाख 41हजार, वार्ड नंबर 4 में 71 लाख 57 हजार,वार्ड नंबर 33 में 25 लाख 58 हजार, वार्ड नंबर 34 में 15लाख57 वार्ड नंबर 36 में 23 लाख 55 हजार वार्ड संख्या 37 में 9 लाख 7dr8 हजार तथा वार्ड 40 में 17 लाख 55 हजार और वार्ड नंबर 5 में 30 लाख 89हजार वार्ड नंबर 9 में 18 लाख 48 हजार तथा वार्ड संख्या 11 में 56 लाख 89 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का शिलान्यास किया।


सड़कों के शिलान्यास अवसर पर पार्षद रवि प्रजापति ,शाह आलम, वैशाली गुप्ता, सीमा सागर, अंजना आर्य, विजय बॉबी ,दीपा पाठक ,अनीता कांबोज , कादिर अहमद,अभिषेक वर्धन ,ममता कुमारी,नामित पार्षद मंजू यादव, नवजोत सिद्धू, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह सैनी चौधरी समरपालसिंह पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विजेंद्र पाल सिंह, बूथ अध्यक्ष तरुण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, यश वर्मा, प्रियांशु राजीव कुमार रणजीत सिंह रोहिताश चौहान देवेंद्र चौहान नरर्सिंह ,शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार, अमर सिंह रावत, कमल कुमार ,श्याम सिंह , दुर्गेश गुप्ता, लोकमन सैनी ,आरेंद्र वर्मा मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह ,महामंत्री जयदीप डौढ़ियाल, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता, गुरदेव सिंह सुखविंदर सिंह मंगल सिंह, दारा सिंह, सोखल सिंह, तरसेम सिंह ,नेहा बोरा, विवेक कुमार, दिनेश सक्सेना, चंचल देवी, श्याम कुमार सहित उक्त वार्डो के सैकड़ो गणमान्य स्त्री पुरुष मौजूद रहे।
