काशीपुर। खोखरताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि संस्थान के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) अमित कुमार सेन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 21 नवंबर 2026 को देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), विज्ञान धाम में आयोजित देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल (DISTF) एवं हिमालयन एजुकेटर्स समिट के दौरान प्रदान किया गया।
प्रो. (डॉ.) अमित कुमार सेन ने अपनी इस उपलब्धि पर बताया कि वह सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ फार्मेसी, काशीपुर में अपनी शैक्षणिक एवं शोध संबंधी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉक्टर सेन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश सिंह चौहान, चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान एवं कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ कपिल कुमार को दिया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने बधाई देते हुए बताया कि डॉ. अमित सेन को प्राप्त टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड संपूर्ण संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है।

संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर प्रो. (डॉ.) अमित कुमार सेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही यह भी बताया कि यह उपलब्धि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक गौरवान्वित करती है। कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने डॉ अमित सेन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान शिक्षकों को शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस दौरान संस्थान के सभी अध्यापकों एवं छात्रों ने डॉ अमित सेन को शुभकामनाएं दी।
