पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर शाखा की नवंबर माह की मासिक बैठक रेलवे स्कूल काशीपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जे पी यादव जी ने की, शाखा सचिव श्री एस एस सिन्हा ने भारत पेंशनर समाज एवं पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की 8th पे कमीशन को दिये गये 13 सूत्रीय ज्ञापन का विवरण दिया। राजीव पाल ने 06/12/2026 को कोलकाता में होने वाली 71वीं वार्षिक सम्मेलन एवं भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी, सदस्यों को ऐसे कार्यक्रमों से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संगठन से सदस्यों को जोड़ने की अपील की। अध्यक्ष श्री जे पी यादव जी ने सदस्यों को स्वास्थ्य एवं सक्रिय रहने के लिए बताया।श्री संजय राय तथा श्री अशोक कुमार मिश्रा भी अपने विचार व्यक्त किए। इस माह की बैठक में श्री अमर सिंह , श्री जे पी यादव, श्री संजय नंदा, श्री भूपाल सिंह एवं श्री प्रभु का जन्मदिन तिलक, माला, साल, बधाई पत्र आदि से सम्मानित कर मनाया गया। बैठक में श्री के के शर्मा, श्री राजकुमार, श्री मदन पाल, श्री सुरेश, श्री फूलसिंह आदि करीब 40-45 सदस्यों ने भाग लिया।
