चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, द्वारा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय के निर्देशन में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा ने जननायक बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, उद्देश्य एवं जनजातीय समाज के लिए उनके योगदान और भारत एवं उत्तराखंड की भोटिया, थारू, राजी, जौनसारी बुक्सा आदि जनजातियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनजातीय भाषाओं, कला, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्री विजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
