जसपुर। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में जसपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए रुद्रपुर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि आज विपक्ष के कुछ राजनीतिक दल लोकतंत्र बचाने के नाम पर जनता को गुमराह करने और प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष के पास न तो विकास का कोई ठोस मुद्दा है और न ही जनता के हित में कोई सकारात्मक एजेंडा। यही वजह है कि वह अनावश्यक विरोध और अराजकता का माहौल बनाने में जुटा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। विपक्ष को चाहिए कि वह जनता को गुमराह करने के बजाय विकास के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाए।
वही रुद्रपुर में आयोजित होने वाली इस पदयात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर रवाना हुए। डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में सहभागिता को लेकर उत्साह जताया।
इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और एकजुटता के साथ पदयात्रा में शामिल होने की अपील की।
