November 2, 2026
IMG_20261102_192548.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। विधानसभा जसपुर के ग्राम राजपुर में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की।वही इससे पहले ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है। जसपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राज्य मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *