October 24, 2026
IMG_COM_202610241206482480.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। महापौर दीपक बाली द्वारा डी. बाली फाउंडेशन एवं संजीवनी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत पच्चावाला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता की। इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण एवं मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई।

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारा प्रयास है कि काशीपुर का हर नागरिक स्वस्थ रहे और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ ही जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इस जनहितकारी पहल के लिए महापौर दीपक बाली ने श्रीमती उर्वशी बाली , डी. बाली फाउंडेशन एवं संजीवनी हॉस्पिटल की समस्त टीम को हार्दिक साधुवाद दिया। स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा , ग्राम प्रधान पिंकी देवी , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार , प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार , जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , मलकीत सिंह , तरसेम सिंह , डॉ आलम , डॉ खालिद अंसारी , सुरेश यादव , विनोद प्रकाश चौहान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में अनेक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *