October 23, 2026
IMG_COM_202610230936081590.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। बरसाते समाप्त होते ही महापौर दीपक बाली ने नगर एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने हेतु फिर से सड़कों के शिलान्यास के साथ-साथ बन चुकी सड़कों का लोकार्पण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ही दिन में वार्ड नंबर 3 में 4 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया।
विकास कार्यों की सौगात लेकर वार्ड वासियों के बीच पहुंचे महापौर दीपक बालीका स्त्री एवं पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि वास्तव में महापौर श्री बाली जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं ।उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़कों के बारे में उन्हें बताया था। महापौर ने उन्हें आश्वासन दिया था मगर उस समय हमें उम्मीद नहीं थी की इतनी जल्दी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा लेकिन हमारी उम्मीद से भी चार कदम आगे बढ़कर महापौर ने अपना वायदा निभाया और उनके द्वारा सड़कों का शिलान्यास किए जाने से जनता को काफी लाभ होगा ।वहीं दूसरी ओर महापौर दीपक बाली ने नगर की जनता को फिर आश्वस्त किया है कि जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़के नहीं बन पाई है वहां भी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से जल्दी ही सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा और वह अपने वायदे के अनुसार काशीपुर क्षेत्र में एक भी सड़क बगैर बनी नहीं छोड़ेंगे।

कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 3 में द्रोणासागर के पीछे वेदना अग्निहोत्री के प्लॉट से द्रोणग्रीन पब्लिक स्कूल वाले मार्ग पर आलोचना जोशी के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिस पर 32.93 लाख रुपये खर्च होंगे।इसके बाद संजीव के मकान से राम सिंह के मकान तक पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जिसकी लागत 23.08 लाख रुपये आई है।

इसी क्रम में सांई धाम कॉलोनी में कुसुम के मकान से शीतल देवी और संजीव कुमार के मकान से होते हुए मैन रोड तक तथा सुनीता के मकान से शिवनंदन शर्मा के प्लॉट तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य की लागत 20.32 लाख रुपये है। सत्य धाम कॉलोनी में राजेंद्र शर्मा के मकान से नीरज देवी के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया जिस पर 3.95 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अतिरिक्त मनकामेश्वर मंदिर के पास पुराने खंडहर से काले खां, चंद्रभान और वीर सिंह के मकान तक पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य की लागत 34.47 लाख रुपये निर्धारित की गई है।कुल मिलाकर, वार्ड नंबर 3 में इन पांचों निर्माण कार्यों की कुल लागत 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये है। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान पार्षद अनिल कुमार मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह बूथ अध्यक्ष मंगतराम शर्मा व चंद्रभान सिंह ,जेपी सुंदरियाल, चौधरी समरपालसिंह सिंह, जसवीर सिंह सैनी ,चंदन सिंह रौतेला, प्रीतम सिंह ,ओम प्रकाश सिंह, कमलेश कुमारी, नंदी देवी, सुनीता देवी ,संतोष देवी एवं आशा कुमारी सहित वार्ड के अनेक गणमान्य स्त्री पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *