October 21, 2026
IMG_COM_202610201006197460.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। यहां गुरु द्रोणाचार्य की ऐतिहासिक एवं पावन स्थली द्रोणासागर पर स्थित केडीएफ पार्क में परम पूज्य बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति का अनावरण एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। समारोह में उत्तराखंड के परिवहन मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बाबा नीम करोली महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बाबा नीम करौली के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन और आरती सहित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच बाबा की मूर्ति का अनावरण किया गया।

द्रोणासागर स्थित तुलाराम राजाराम स्थल पर के डी एफ द्वाराआयोजित इस शानदार समारोह का उद्देश्य बाबा नीम करौली महाराज के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था को समर्पित करना रहा। कार्यक्रम में बाबा के अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर इस धार्मिक आयोजन को विशेष बनाया।


उल्लेखनीय है कि बाबा नीम करोली महाराज को देश-विदेश में उनके भक्त हनुमान जी के अनन्य उपासक और आध्यात्मिक संत के रूप में पूजते हैं। उनके अनुयायी उनके जीवन,शिक्षाओं और सेवा, प्रेम तथा भक्ति के संदेश से प्रेरणा लेते हैं। काशीपुर के द्रोणासागर में उनकी
मूर्ति की स्थापना से श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए एक नया धार्मिक स्थल प्राप्त हुआ है। प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रदेश के परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर मैं काशीपुर क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं देता हूं कि बाबा नीम करोली महाराज की सभी पर दया दृष्टि बनी रहे और सभी का जीवन सुखमय हो। इस पवित्र पावन भूमि पर बुलाने के लिए मैं काशीपुर डेवलपमेंट फोरम और महापौर दीपक बाली का आभारी हूं ।मुझे यहां आकर आपका जो प्यार मिला उससे मुझे लग रहा है कि जैसे मैं अपने घर में आया हूं।राजीव घई जी द्वारा काशीपुर के विकास हेतुजो समस्याएं सामने लाई गई है उनके समाधान हेतु शीघ्र ही देहरादून सचिवालय में एक बैठक कर उन समस्याओं का निदान किया जाएगा। महापौर दीपक बाली ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हमेशा आगे रहने वाले राजीव घई अपने आप को अकेला महसूस ना करें।पूरा शहर और हम सब आपके साथ हैं।नगर निगम इस पावन स्थली को विकसित कर सुंदर बनाने के लिए अपनी सुपुर्दगी मे लेने जा रहा है। लिहाजा जैसा आप चाहेंगे वैसा विकास होगा।हमने आपके द्वारा उठाई गई सभी मांगों को समर्थन दिया है। यह धामी जी की सरकार है जो समस्या पहुंचते ही समाधान करती है। आपके द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु देहरादून में होने वाली बैठक में जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी साथ चलूंगा। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि समस्याएं हमेशा रहती हैं लेकिन हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम बैठकर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि जब ओवर ब्रिज जैसे निर्माण कार्य कहीं हो तो उनके टेंडर से पूर्व निर्माण में आने वाली समस्याओं का भी पहले से समाधान हो जाना चाहिए ताकि बाद में ऐसी दिक्कतें ना हो जैसी दिक्कतों का सामना काशीपुर की जनता को करना पड़ रहा है। समारोह मे के डी एफ के मार्गदर्शन में चल रहे धनुर्विद्या के मेघावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया और साथ-साथ ख्वाहिश एनजीओ के बच्चों को सम्मानित करते हुए एनजीओ संचालक आयुषी नागर की भी प्रशंसा की गई। काशीपुर के विकास में अग्रणीय रहे परिवारों जैसे नैनी पेपर, सिद्धार्थ पेपर,बी डी सीएम , डॉक्टर डीके अग्रवाल,डॉक्टर रवि सिंघल,आर के, जिंदल परिवार,रामकिशोर सेठ, ब्रह्म शरण अग्रवाल,शिवजीत नरूला, कुंज बिहारी लाल अग्रवाल तथा शंभू नाथ अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर द्रोणा सागर क्षेत्र में परिवहन मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, सचिव शरत गोयल तथा संयुक्त सचिव चक्रेश जैन तथा उनके अन्य साथियों ने परिवहन मंत्री सहित अन्य अतिथियों का शाल ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार,दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, उद्यमी बांके गोयंका, केजीसीसीआई के अध्यक्ष विनीतसिंघल ,जसपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल,अनुज सेठ, पवन अग्रवाल,प्रदीप सिंह, संजय अग्रवाल, डॉक्टर अशोक सिरोही, संजय चतुर्वेदी ,विमल गुड़िया, आनंद कुमार एडवोकेट, प्रमोद अग्रवाल, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, प्रियांशु अग्रवाल ,दीपांशु अग्रवाल, अनुराग जिंदल, सुशील बंसल ,डॉक्टर गिरीश चंद तिवारी ,मनोज पंत ,डॉक्टर बी एम गोयल, डॉक्टर एसपी गुप्ता, सुरेंद्र छाबड़ा, पार्षद वैशाली गुप्ता, शिक्षक कौशल गुप्ता ,भाजपा के जिला महामंत्री सुशील शर्मा , जीके अग्रवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अग्रणीय उद्यमी, व्यापारी तथा सैकड़ो गणमान्य स्त्री पुरुष उपस्थित रहे और सभी ने काशीपुर डेवलपमेंट फोरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *