नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद श्री अजय भट्ट ने विजयदशमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री भट्ट ने कहा कि विजयदशमी का पावन पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। हम सभी को इस पावन अवसर पर अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री भट्ट ने कामना की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे तथा देश में खुशहाली एवं सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करे।
