October 19, 2026
IMG-20261018-WA0041.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

खटीमा/किच्छा:सेवा सेतु अभियान के तहत जनपद उधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 स्पेशलिटी कैंपों का आयोजन किया गया, इन कैंपों में कुल 490 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 220 पुरुष और 270 महिलाएं शामिल थीं।
एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत 450 लोगों की हाइपरटेंशन और इतने ही लोगों की डायबिटीज की जांच की गई। वहीं 103 लोगों की ओरल कैंसर, 48 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 25 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 14 नई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, जबकि 23 फॉलो-अप जांचें हुईं और कुल 37 एएनसी चेकअप किए गए। 12 किशोरों का टीकाकरण किया गया और 14 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही 57 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता को लेकर काउंसलिंग दी गई और पोषण एवं देखभाल पर 27 सत्र आयोजित किए गए।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 289 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 139 पुरुष और 150 महिलाएं शामिल थीं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 1218 बच्चों की जांच की गई, जिसमें 618 स्कूली बच्चे और 600 आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल रहे। जांच के दौरान 4डी के तहत कुल 270 बच्चे चिन्हित किए गए, जिनमें 163 स्कूली और 107 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया जा रहा है। कैंपों में एनसीडी, कैंसर स्क्रीनिंग, टीबी जांच के साथ-साथ मातृ-शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *