October 19, 2026
IMG_COM_202610181212465230.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

हरिद्वार:कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही आवागमन को सुचारु करना तथा कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के बाहर यदि किसी भी प्रकार का फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं फड़-ठेली संचालकों से निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *